ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल जमकर होली खेली। सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद प्रियंका-निक की यह पहली होली थी। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स शेयर की हैं जिनमें आप उन्हें यारों के साथ होली का मजा लेते देख सकते हैं। एक वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की तरफ बढ़ते हुए और फिर उन्हें गले लगाते हुए देख सकते हैं।

दोनों ने एक दूसरे को किस करते हुए भी अपनी एक फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में जहां निक जोनस हाथों में गुलाल लेकर किसी को रंग लगाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा गुलाल लेकर एन्जॉय करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, ‘Do me a favor.. let’s play holi.’ हालांकि इसके आगे प्रियंका ने लिखा- सॉरी… मुझे खेलनी ही पड़ी।

Related Articles

Back to top button