ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

पहली बार छलका नीलम गिरी का दर्द! शादी-तलाक पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस- ‘कभी खुशी का एक पल नसीब नहीं हुआ’, फैंस हुए भावुक

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी दमदार शख्सियत से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. एक इंडिपेंडेंट खिलाड़ी के तौर पर वो हर टास्क में खुद को साबित करती दिखी हैं. शो में अपनी निजी जिंदगी को छुपाकर रखने वाली नीलम ने हाल ही में घर की सदस्य तान्या मित्तल के सामने पहली बार अपने तलाक और बचपन की आर्थिक तंगहाली पर चुप्पी तोड़ी.

वैसे तो नीलम अपनी पर्सनल लाइफ की बातों को कैमरे से दूर रखती हैं, लेकिन तान्या मित्तल के साथ बातचीत में वो अचानक भावुक हो गईं. दरअसल ये बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में शुरू हुई थी. लेकिन जब तान्या ने दिवाली और परिवार के बारे में नीलम से पूछा, तब नीलम ने प्यार से जवाब दिया. लेकिन जैसे ही बात शादी पर आई, वैसे माहौल थोड़ा गमगीन हो गया.

शादी में खुश नहीं थी नीलम

अपने तलाक के बारे में बात करते हुए नीलम ने बड़े ही दर्द भरी आवाज में कहा, “उस रिश्ते में कभी खुशी का एक पल भी नहीं आया.” उन्होंने बताया कि अलग होने का फैसला भले ही आपसी सहमति से लिया गया, लेकिन इमोशनल तौर पर ये उनके लिए बेहद तकलीफ देने वाला था. नीलम ने पछतावे के साथ कहा, “उससे शादी करना एक गलत फैसला था. इसके बारे में सोचकर भी मुझे दुख होता है.”

पिताजी काटते थे लकड़ी

तान्या ने नीलम से सहानुभूति जताई. इसके अलावा, हाल ही में मालती से बातचीत में नीलम ने अपने बचपन के मुश्किल दिनों को भी याद किया था. उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था. अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए नीलम भावुक हो गईं, “मेरे पिताजी घर चलाने के लिए लकड़ी काटते थे. दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता था.” उनकी बातें सुनकर तान्या की आंखें भी नम हो गईं. बिग बॉस की बात करें तो इस हफ्ते नीलम गिरी और तान्या मित्तल घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हैं.

Related Articles

Back to top button