ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
देश

CAPF परीक्षा अब कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी आयोजित

केन्द्र सरकार ने कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने के फैसला लिया है। इस फैसले के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया।गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने ट्विटर पर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस कदम से सीएपीएफ में शामिल होने की इच्छा रखने वाले स्थानीय युवाओं के लिए और अवसर खुलेंगे।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कह,मैं माननीय पीएम नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री को कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जीडी) सीएपीएफ परीक्षा आयोजित करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद देता हूं। यह निश्चित रूप से उन स्थानीय युवाओं के लिए अधिक अवसर खोलेगा जो सीएपीएफ में शामिल होने की इच्छा रखते हैं।इस परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, 13 क्षेत्रीय भाषाओं – असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में सेट किया जाएगा।

एक ऐतिहासिक फैसले में, गृह मंत्रालय ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सीएपीएफ के लिए कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर यह निर्णय लिया गया है।मंत्रालय की ओर से ट्वीट किया गया, “एक ऐतिहासिक निर्णय में, MHA ने 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी कांस्टेबल (GD) CAPF परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन देगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की क्षेत्रीय भाषाओं को विकसित करने और प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Related Articles

Back to top button