ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
मध्यप्रदेश

रायसेन जिले की घटना दुखद, अपराधियों को मिलेगा कठोरतम दंड – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने वारदात में घायल नागरिकों से स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना हमीदिया अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर परिजन से भी की भेंट मृतक के परिवार को देंगे 5 लाख की सहायता तीन गंभीर घायलों के बेहतर उपचार के लिए 2-2 लाख रूपए की राशि अन्य घायलों को भी दी जाएगी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री ने डीन और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 18 मार्च की रात्रि रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से आज हमीदिया अस्पताल जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान एक-एक घायल से व्यक्तिगत रूप से मिले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह घटना दुखद है। गोली चलाना कोई साधारण अपराध नहीं है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वारदात में मृतक श्री राजू आदिवासी के परिवार को 5 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल श्री हरि सिंह और श्री रामजी भाई को 2-2 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। घायल श्री नरेन्द्र की आँख में चोट है, जिन्हें भी 2 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

घायलों का होगा नि:शुल्क इलाज
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी घायलों की स्वास्थ्य जाँच और संपूर्ण उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी घायलों का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क होगा। अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी तो वह भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घायलों के उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

घायलों के परिजन से मुख्यमंत्री ने की भेंट
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमीदिया अस्पताल में मौजूद घायल व्यक्तियों के परिजन से भी भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि घटना में घायल सभी का बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है। दोषियों के विरूद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। स्थानीय प्रशासन और शासन आपके साथ खड़ा है।

चिकित्सा-विशेषज्ञों को निर्देश
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीएमसी भोपाल के डीन डॉ. अरविंद राय, आर्थोपेडिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील टंडन और अन्य चिकित्सा-विशेषज्ञों से घायलों के उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री कमलेश कुशवाह, श्री हरि सिंह, श्री रामजी भाई, श्री आनंद साहू, श्री राजकुमार, श्री रविन्द्र, श्री महेश, श्री नरेन्द्र, श्री हल्के राम, श्री रमेश और अन्य घायलों से उनके बेड तक जाकर कुशल-क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन जिला प्रशासन को भी प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर भोपाल श्री गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button