ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
व्यापार

IRCTC ने बदले टिकट बुकिंग के नियम! बस करें ये एक काम, आपको होगा बड़ा फायदा

RCTC Account से पहले एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन अब आधार को अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करके एक महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं. जानें नया नियम.

नई दिल्ली: Aadhaar Linking with IRCTC: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से टिकट बुक करने वालों के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है. नए निया के अनुसार, अब आप एक महीने में पहले से ज्यादा टिकट बुक कर सकते हैं. अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card Link With IRCTC) को आईआरसीटीसी (IRCTC New Rule) से लिंक कर फायदा पा सकते हैं. आइए जानते हैं नए नियम के बारे में.

अब बदल गए टिकट बुकिंग के नियम

दरअसल, अब तक आईआरसीटीसी अकाउंट (IRCTC Account) से एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता था, लेकिन अब आधार को अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करके एक महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं. आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट से आधार को लिंक करना आसान है.

ऐसे करें आधार से लिंक

1. इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट  irctc.co.in पर जाएं.2. अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लें.3. अब होम पेज पर दिख रहे ‘ My Account section’ पर जाकर ‘Aadhaar KYC’ पर क्लिक करें.4. इसके बाद अगले पेज पर अपना आधार नंबर डालें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें.5. अब आपके Aadhaar Card के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करें और वैरिफिकेशन करें.6. आधार से संबंधित जानकारी देखने के बाद नीचे लिखे ‘Verify’ पर क्लिक करें.7. इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है.

प्रोफाइल का आधार से वैरिफाई होना जरूरी

टिकट बुक करने के लिए एक पैसेंजर का प्रोफाइल आधार से वैरिफाई होना बहुत जरूरी है. मास्टर लिस्ट के अंतर्गत ‘My Profile’ टैब में दिया गया है. टिकट बुकिंग से पहले यहां पैसेंजर का नाम और आधार कार्ड डिटेल देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट कर लें.

Related Articles

Back to top button