ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
विदेश

प्रवासियों की घर वापसी में मदद के लिए तालिबान ने आयोग का किया गठन

काबुल| अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने अगस्त 2021 में काबुल के पतन के बाद देश छोड़ने वाले लोगों को उनके वतन लौटने में मदद करने के लिए एक आयोग का गठन किया है। एक बयान में सरकार के हवाले से कहा, “अफगान व्यक्तियों के संपर्क और प्रत्यावर्तन आयोग का गठन खान और पेट्रोलियम के कार्यवाहक मंत्री शेख शहाबुद्दीन डेलावर की देखरेख में किया गया है, ताकि अफगानों को उनकी मातृभूमि में लौटने में मदद मिल सके।”

बयान में कहा गया है कि आयोग का गठन कैबिनेट की बैठक के बाद हुआ। इसमें कहा गया है कि छह सदस्यीय आयोग उन अफगानों से संपर्क करेगा, जो देश छोड़कर चले गए हैं, ताकि वे अपने वतन लौट सकें और विदेश में रहने के बजाय शांति से रह सकें। पिछले साल अगस्त में तालिबान द्वारा अधिग्रहण के बाद कई अफगान सुरक्षा बलों और सिविल सेवकों ने अफगानिस्तान छोड़ दिया।

हाल के महीनों में, अंतरराष्ट्रीय विकास पर एक प्रमुख विशेषज्ञ सुल्तान मसूद दाकीक, पूर्व अफगान सरकार के शांति राज्य मंत्री अब्दुल सलाम रहीमी, अफगान वायु सेना के कई पायलट और एक महिला महापौर देश लौट आए हैं। इस महीने की शुरूआत में, उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने अफगान निवेशकों से देश लौटने का आह्वान किया था।

Related Articles

Back to top button