ब्रेकिंग
Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ... Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, क... Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वा... Sirpur Mahotsav 2026: सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल के सितारों ने बिखेरा जलवा, सुरीली शाम में देर र... Law and Order: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर का घेराव कर अपराधों पर रोक लग... Balodabazar Police: बलौदाबाजार पुलिस का 'समाधान अभियान' सफल, रिकवर किए 63 लाख के मोबाइल; चेहरों पर ल... CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का 'मिशन रिजल्ट', बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह... Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ...
मध्यप्रदेश

चार माह बाद इंदौर में 18 मार्च को एक भी कोविड मरीज नहीं मिला, 19 मार्च को मिले 6 मरीज

इंदौर ।   शहर में चार माह बाद शुक्रवार को कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही। शुक्रवार को शहर में 1817 लोगों की जांच की गई। इनमें कोई भी मरीज नहीं मिला। इसके पूर्व 7 नवंबर को शहर में कोविड संक्रमितों की संख्या शून्य रही थी शुक्रवार को अवकाश होने के कारण कम लोगों के सैम्पल स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांचे थे। वहीं शनिवार को 2150 लोगों की जांच की, जिसमें कोरोना के छह मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत कुछ दिनों से हर दिन 2500 से 2700 लोगों की जांच की जा रही है। इनमें हर दिन दो से पांच नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में अब तक 37,63,076 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 2,07,704 संक्रमित मिले। वर्तमान में इंदौर में कोविड संक्रमित 22 मरीज उपचारत है। इंदौर में कोविड से अब तक 1461 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में 2,06,221 मरीज कोविड से स्वस्थ हो चुके है।

Related Articles

Back to top button