ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
खेल

लेवर कप टेनिस में एकसाथ नजर आयेंगे फेडरर और नडाल

लंदन । स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेन के रफेल नडाल दोनों लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में युगल मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फेडरर घुटने की सर्जरी के बाद से ही पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं, वहीं नडाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। दोनों ने ही एक संयुक्त बयान में कहा है कि वे लंदन में 23 से 25 सितंबर तक टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फेडरर ने कहा कि मैं इस साल के अंत में इस प्रतियोगिता के जरिये वापसी की योजना बना रहा हूं। साथ ही कहा कि नडाल ने पिछले साल उन्हें सुझाव दिया था कि वे फिर से लेवर कप में एक साथ युगल खेल सकते हैं। 2017 में पहले लेवर कप के दौरान इन दोनों की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की थी। नडाल ने कहा कि अगर हम एक बार फिर से कोर्ट पर युगल जोड़ी के तौर पर उतरने हैं तो यह हमारे करियर के इस चरण पर एक शानदार अनुभव होगा। यह लेवर कप का पांचवां चरण होगा। गत वर्ष दोनो ने ही इसमें भाग नहीं लिया था।

Related Articles

Back to top button