ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...
खेल

हीरोज बिलासपुर देगा फुटबाल को नई गति

बिलासपुर। फुटबाल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। खेल में निखार लाने और प्रोफेशनल शेप देने इंडियन हीरोज बिलासपुर फुटबाल क्लब एक अकादमिक इंस्टीट्यूट शुरू करने जा रहा है। 26 फरवरी दोपहर 3.30 बजे रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में इसका उद्धाटन होगा। अकादमी के सचिव डा. अजय सिंह ने इस बारे में बताया कि शहर और क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ी हैं। उनमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। सही मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण नहीं मिलने के कारण उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है।

इसी हुनर को सामने लाने का प्रयास होगा। इस क्लब में किसी भी आयु वर्ग के महिला और पुरुष भाग ले सकते हैं। दोनों ही वर्गों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फुटबाल के होने वाले सभी प्रोफेशनल टूर्नामेंट के लिए क्लब खिलाड़ी तैयार करने का काम मुख्य रूप से करेगा । आई लीग / द्वितीय डिवीजन / संतोष ट्राफी के स्तर के खिलाड़ी तैयार किया जाएगा। अकादमी के मुख्य के रूप में कोच विमल घोष जिनका फुटबाल कोचिंग में 25 वर्षों का अनुभव है जो कि एयर इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रहे हैं। वर्तमान में मुंबई टीगर्स के हेड कोच हैं। उनके अनुभव और प्रोफेशनलिज्म का फायदा यहां से खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button