ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

श्रेयस अय्यर ने बताई अपनी फेवरेट बैटिंग पोजिशन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। अय्यर को टीम के साथ जोड़ने के साथ टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। 7 साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अय्यर ने 2020 में अपनी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था। अय्यर ने केकेआर का कप्तान बनने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की और इस दौरान कहा कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है मगर वह टीम के लिए किसी भी स्थान पर खेलने के लिए तैयार हैं।

अय्यर ने कहा “व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि मेरी बैटिंग पोजिशन नंबर तीन पर है, क्योंकि यही वह स्थिति है जिसे मैं बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं और बहुत लंबे समय से बल्लेबाजी कर रहा हूं। लेकिन मैं टीम के लिए मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता हूं।

अय्यर ने इस दौरान अपने खिलाड़ियों से किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए फ्लेक्सिबल रहने और जिम्मेदारियां लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “आप हमेशा एक एंकर का रोल अदा नहीं कर सकते। मैं किसी भी दिन एक पावर हिटर की भूमिका निभा सकता हूं और जरूरत पड़ने पर एंकर का रोल भी अदा कर सता हूं। यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यदि आपका दिन है तो आप बाहर जाकर टीम के लिए मैच जीता सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा किए बिना खुद मैच जीताने होंगे।”

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलकर करेगी। पिछले सीजन यही दोनों टीमें फाइनल में थी। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को हार का स्वाद चखाकर चौथी बार खिताब जीता था।

Related Articles

Back to top button