ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

बंगाल में बीजेपी  सांसद के काफिले पर बम से हमला

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हरिंघाटा कस्बे में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के वाहन पर कथित तौर पर बम फेंका गया। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे थे, तभी उनपर हमला हुआ। बम कथित तौर पर कार के पीछे फटा, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, वाहन को मामूली क्षति की सूचना मिली है।  “मैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहा था। वापस लौटते समय मेरी कार पर बम फेंका गया, लेकिन हम बाल-बाल बच गए। हमने देखने के लिए कार से कुछ दूर खींच लिया। 10 मिनट बाद पुलिस आई। बंगाल में किसी की सुरक्षा नहीं है। यहां लोकतंत्र गिराया गया है। राज्य में मौजूदा स्थिति को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाया जाना चाहिए। अन्यथा यह नहीं रुकेगा। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि टीएमसी शासन में एक सांसद भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहै, ”रंगघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ पर हमला किया गया और उन पर बम फेंका गया। टीएमसी शासन में एक सांसद भी सुरक्षित नहीं है। गुंडों को खुली छूट दी जाती है और उन पर कोई नियंत्रण नहीं होता है। कानून का कोई डर नहीं है। ममता बनर्जी ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button