ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
पंजाब

पंजाब में पकड़े गए 5 ट्रक, हुआ हैरानीजनक खुलासा, पढ़ें पूरा मामला

अमृतसर: एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के मोबाइल विंग ने टैक्स माफिया पर धुरंधर कार्रवाई करते हुए 5 ट्रक काबू किए हैं। इसमें 2 ट्रक ऐसे भी शामिल हैं, जिन्हें एक को जे. एंड के. से लकड़ी व अन्य परचून सामान लेकर जाते हुए काबू किया था। वहीं एक ट्रक को जम्मू से माल लेकर आते जालंधर में पकड़ा है। कुल मिलाकर पंजाब से आने और जाने वाले दोनों प्रकार के वाहनों पर खुलकर जुर्माना वसूला है। मोबाइल विंग द्वारा बरामद किए गए 5 वाहनों पर लदान किए गए अन्य सामान पर कुल 14.33 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। बताना जरूरी है कि मोबाइल विंग द्वारा वाहनों पर लदे हुए माल पर इतना बड़ा जुर्माना करने के बाद टैक्स माफिया में हड़कंप की स्थिति पैदा हो चुकी है।

पिछले लंबे समय से इस प्रकार के वाहन आम तौर पर पंजाब की इस्पात नगरी गोविंदगढ़ की तरफ जाते रहे हैं, जहां पर सभी प्रकार के स्क्रैप की भारी खप्त है, लेकिन अब जी.एस.टी. विभाग की इस्पात नगरी के इर्द-गिर्द घेराबंदी के चलते बड़ी संख्या में स्क्रैप इत्यादि के वाहन पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ आवागमन कर रहे हैं। मोबाइल विंग के असिस्टैंट कमिश्नर अमृतसर बॉर्डर रेंज महेश गुप्ता को इनपुट था कि एक लकड़ी से लदा हुआ ट्रक पंजाब की तरफ आ रहा है। सूचना यह भी थी कि इसमें महंगी किस्म की लकड़ी का लदान किया गया है और इसे जालंधर के अंतर्गत आते क्षेत्र में डिलीवरी देनी है।

सहायक कमिश्नर महेश गुप्ता द्वारा बनाई गई प्लानिंग में इस बार भी मोबाइल विंग के तेज-तर्रार ई.टी.ओ. पंडित रमन कुमार शर्मा के नेतृत्व तले टीम रवाना कर दी। पता चला कि उक्त ट्रक अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए दूसरे रास्तों से आ रहा है। वहीं पर मोबाइल टीम द्वारा वाहन की घेराबंदी में ट्रक को जालंधर के इर्द-गिर्द ही घेर लिया गया। अपने को ‘घिरा’ हुआ पाकर वाहन चालक मोबाइल टीम को यही कहकर झांसा देने का प्रयास कर रहे थे कि ट्रक में वेस्ट लकड़ी है, लेकिन जैसे ही मोबाइल विंग ने ट्रक की तलाशी ली तो वहां महंगी लकड़ी का लदान किया गया था। अधिकारी रमन शर्मा द्वारा जब ट्रक के टायर देखे जो दबे हुए थे तो अनुमान लगा कि वाहन पर भारी वजन है। पोल खुलने पर वाहन पर 4.46 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार मोबाइल विंग टीम ने लकड़ी पर ही भारी जुर्माना लगाकर टैक्स चोरियों का रास्ता रोका।

लुधियाना से जे-एंड-के जा रहे ट्रक पर 4.45 जुर्माना!

मोबाइल विंग टीम द्वारा लुधियाना से जम्मू-कश्मीर की तरफ जाते एक वाहन को जालंधर के निकट रोक लिया। जांच में पता चला कि इसमें मिक्स सामान लदा हुआ है, जिसमें अलग-अलग तरह की चीजें शामिल हैं। चैकिंग करने पर मामला टैक्स चोरी का निकला। मोबाइल विंग टीम के अधिकारी पंडित रमन शर्मा ने वहां पर पड़े सामान का निरीक्षण किया तो टैक्स संबंधित दस्तावेज उपयुक्त नहीं थे। वैल्यूएशन करने के उपरांत मोबाइल विंग टीम ने 4.45 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया।

ऊपर सस्ता नीचे महंगा सामान, ‘चालक का चेहरा देख हुआ शक’ 4 लाख जुर्माना

ई.टी.ओ. पंडित रमन शर्मा टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को लुधियाना में रोक लिया। चैकिंग करने पर पता चला कि इसमें ब्रास (पीतल) लदा हुआ है, जबकि चालक कह रहा था कि मामूली स्क्रैप है और बेकार-सा सामान है। मोबाइल विंग द्वारा इधर-उधर देखा ही जा रहा था कि ई.टी.ओ. पंडित रमन शर्मा को चालक के चेहरे पर शक हुआ और ब्रास पकड़ा गया। वैल्यूएशन के बाद उसे पर 4 लाख जुर्माना ठोका गया।

झब्बाल रोड पर वाहन घेरा, वसूले 92 हजार

चैकिंग के दौरान मोबाइल विंग टीम को स्क्रैप से लदा हुआ वाहन मिला, जो अमृतसर से झब्बाल की तरफ जाने लगा था। ई.टी.ओ. पंडित शर्मा के नेतृत्व में इसी टीम ने ट्रक को रोक लिया। दस्तावेज चेक करने पर पता चला कि माल अंडर-बिलिंग है। जब उपयुक्त बिल नहीं पेश किए गए तो विंग ने लदे वाहन पर 92 हजार रुपए टैक्स वसूल किया।

व्हाइट सीमैंट के वाहन पर लगाया 50 हजार रुपए जुर्माना

मोबाइल विंग की कार्रवाई के दौरान मिली सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोक लिया। जांच में पता चला कि इसमें व्हाइट सीमेंट लदा हुआ है जो पत्थर को जोड़ने के काम आता है। वाहन चालक द्वारा उपयुक्त दस्तावेज न पेश किए जाने पर मोबाइल टीम 50 हजार रुपए टैक्स वसूला गया।

मोबाइल विंग की टैक्स चोरी करने वाले तांबा स्क्रैप के काला-बाजारियों पर दबिश

लंबे समय से मोबाइल टीम ने लोहा स्क्रैप के ट्रकों पर अधिक निगरानी रखती है, लेकिन सूत्रों से इनपुट मिल रहा है कि अब तांबा स्क्रैप का कारोबारी भी सरगर्म हो गया है और हाई-लेवल पर काम शुरू हो रहा है। इसमें बहुत बड़ी टैक्स चोरी की जा रही है। हालांकि पिछले महीनों में मोबाइल विंग ने एक विशेष मुखबर की इतलाह पर इनके माल जब्त करके जुर्माने भी डाले हैं, लेकिन अधिक कीमत (यानि 900 रुपए प्रति किलो) व अधिक मुनाफा होने के कारण इसका काम करने वाले जुर्मानों की परवाह नहीं करते। छोटे-छोटे वाहनों में ही लाखों की कीमत का कॉपर आ जाता है।

पता चला है कि अब मोबाइल विंग ने विशेष तौर पर इसकी निगरानी रखी हुई है और दोपहिया वाहनों पर उसके रास्तों की निगरानी की जाएगी। वहीं आने वाले समय में तांबा/स्क्रैप का कारोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। अभी-अभी 7 महीने पहले ही मोबाइल विंग टीम ने इसी अधिकारी के नेतृत्व में हिमाचल के चम्बा से आए व्यापारी से अमृतसर में 8.50 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया था। इसके उपरांत महंगे स्क्रैप कारोबारियों ने कुछ देर के लिए काम रोक लिया था, लेकिन अब दोबारा शुरू करने लगे तो मोबाइल विंग ने उपरोक्त मैटल को पिछले कुछ हफ्तों से घेरना शुरू कर दिया है और भारी जुर्माने भी वसूल किए हैं।

टैक्स चोरी पर और सख्ती की जाएगी : महेश गुप्ता

सहायक कमिश्नर मोबाइल विंग अमृतसर रेंज महेश गुप्ता ने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग पूरी सख्ती से पेश आ रहा है और आने वाले समय में भी टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। मोबाइल विंग टीमें दिन-रात टैक्स चोरी को रोकने के लिए सड़कों पर हैं।

Related Articles

Back to top button