ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
देश

संत रविदास मंदिर मामला:तुगलकाबाद हिंसा में चंद्रशेखर समेत 91 गिरफ्तार, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास का एक मंदिर गिराए जाने के खिलाफ दलितों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तथा हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं बुधवार रात हुई हिंसा में अबतक 91 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इसमें भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी शहर में तैनात है।

तुगलकाबाद हिंसा के दौरान 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए और दर्जनों गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। पुलिस ने गिरफ्तार सभी 91 आरोपियों पर दंगा फैलाना, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है, सभी आरोपियों को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 10 अगस्त को मंदिर गिरा दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने उस स्थल तक मार्च किया और इस दौरान एक समूह हिंसक हो गया। भीम आर्मी के प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी समर्थन दिया। इससे पहले दिन में हजारों दलितों ने मध्य दिल्ली के झंडेवालान में अम्बेडकर भवन से रामलीला मैदान तक मार्च किया। प्रदर्शनकारी बसों और ट्रेनों से देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button