ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
खेल

एफआईएच प्रो लीग हॉकी में भारतीय टीम को अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया

भुवनेश्वर। एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय टीम को मेहमान टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को शूटआउट में 3-1 से हराया। इस मैच में तय समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था पर शूटआउट में भारतीय टीम पिछड़ गयी। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम हॉवी रही गुरजंत सिंह ने 38वें मिनट में एक गोल कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद अर्जेंटीना की ओर से निकोलस एकोस्टा ने 45 वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। निकोलस कीनन ने 52वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला। भारतीय टीम की ओर से मनदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल कर फिर स्कोर बराबरी पर ला दिया। तय समय तक दोनो ही टीमों के बराबरी पर रहने से मुकाबला पैनाल्टी शूटआउट में चला गया। यहां भारतीय खिलाड़ी नाकाम रहे। केवल हरमनप्रीत सिंह ही गोल कर सके जबकि अभिषेक, गुरजंत और सुखजीत सिंह गोल नहीं कर पाये।
वहीं अर्जेंटीना की ओर से कीनन, टॉमस डोमेने और लुकास टोस्कानी ने गोल किये। इस जीत से अर्जेंटीना को एक बोनस अंक भी मिला है। इस प्रकार टीम पांच मैचों में 11 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय टीम 7 मैचों में 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार है।

Related Articles

Back to top button