ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम, रतलाम एवं खरगोन में चली लू

प्रदेश के तापमान में आ सकती है हल्की गिरावट

भोपाल । मध्यप्रदेश के तीन जिलों नर्मदापुरम, रतलाम एवं खरगोन में कल लू चली। वहीं हवाओं को रुख बदलने से दिन के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है।अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने लगी है, हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके असर से पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। साथ ही उत्तर प्रदेश से कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्वी मप्र पर बनी मौसम प्रणाली से होकर गुजर रहा है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है। एक-दो दिन में प्रदेश में लू से भी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री से. की तुलना में 1.3 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री से. के मुकाबले 2.6 डिग्री से. अधिक रहा। साहा के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख बदलने लगा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने लगी है। इस तरह का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

Related Articles

Back to top button