ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

Damoh SI Viral Reel: ‘खुद की समस्या सुलझ नहीं रही…’, वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। जबलपुर नाका पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने वर्दी में एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि ‘खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रहीं और नौकरी दूसरों की समस्याएं सुलझाने वाली कर ली।’ इस रील के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर बनाया वीडियो

प्रियंका पटेल दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी में प्रभारी के पद पर तैनात हैं। उनकी वायरल रील में वह पुलिस वर्दी में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। रील में लिखा यह भावनात्मक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह पूरे जिले और पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का हुआ उल्लंघन

रील वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने इसे गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी में ऐसी कोई रील, पोस्ट या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करे, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो या उनके अनुशासन पर किसी तरह के सवाल खड़े हों।

साइबर जांच और स्पष्टीकरण का नोटिस जारी

दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुजीत भदौरिया ने बताया कि वायरल रील को विभाग ने संज्ञान में लिया है। प्रारंभिक तौर पर इस मामले को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। रील की तकनीकी जांच के लिए इसे साइबर विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। इसके साथ ही सब-इंस्पेक्टर प्रियंका पटेल को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच रिपोर्ट और स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button