ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
छत्तीसगढ़

महिला जागरूकता कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने किया महिलाओं को संबोधित 

बिलासपुर । लोरमी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत आछी डोंगरी में महिलाओं सहित ग्रामवासियों ने महिला शसक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कि गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू शामिल हुई। ग्राम कि महिलाओं ने जिला पंचायत सदस्य को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अपने अतिथि उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने महिलाओं कि एकजुटता एवं शसक्तीकरण के प्रति जागरूकता को देखकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को कहा कि आज की महिला किसी से भी कम नहीं है। आज महिला विकास के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर कार्य कर रही है। आज समय की मांग है कि प्रत्येक माहिला को शिक्षा लेना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बेटियां अपने को मजबूत करें, यह उनका लक्ष्य होना चाहिए। आवाज को दबाना नहीं, बल्कि अपने आवाज को उठाना सीखें। महिला सशक्तिकरण व बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात गांव के विभिन्न मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली गई जहां महिलाओं ने गांव के लोंगो को जुआ, सट्टा, एवं शराब सहित नशीली पदार्थों से दूर रहने जागरूकता रैली निकाल कर अपील की। जहां लोगों को अनेक कुरीतियों, कुप्रथाओं एवं अंध विश्वास,जादू,टोनों तंत्र मंत्र, दहेज, महिला  उत्पीडऩ एवं अन्य जानकारी पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत दिया गया। जागरूकता रथ ग्राम आछीडोंगरी में भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामवासियों सहित पुलिस स्टाप उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अरविन्द राजपूत ने दी

Related Articles

Back to top button