ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
मनोरंजन

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान पुलिस ने कोटा से तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. ये तीनों शूटर ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे. अब इनकी गिरफ्तारी के बाद हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित का ताजा बयान सामने आया है. अनिल पंडित ने वीडियो जारी कर कहा, “राम राम सभी भाइयों को. मैं अनिल पंडित, लॉरेन्स बिश्नोई का छोटा भाई. मैं आज प्रशासन से एक बात पूछना चाहता हूं.” उसने आगे कहा, “ये प्रशासन वाले उस टाइम कहां थे, जब इन बॉलीवुड वालों ने ही सुशांत सिंह राजपूत को मारा था? तब तो कोई कार्रवाई नहीं हुई और जब आज हमारे बड़े भाई लॉरेन्स बिश्नोई ने इनके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन हमारे भाई के खिलाफ बोलता है. हम तो भगत सिंह जैसी सोच रखते हैं, हमारी लड़ाई देश के गद्दारों से है, हमारी लड़ाई चलती रहेगी.”

💣 ‘ये दाऊद के पैसे से फिल्म बनाते हैं’: अनिल पंडित ने बॉलीवुड एक्टर्स पर लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड एक्टर्स को खुली धमकी देते हुए अनिल पंडित ने कहा, “जितने ये हमारे देश के अभिनेता हैं ना, ये उस पाकिस्तान-दुबई में बैठे कुत्ते दाऊद के पैसे से फिल्में बनाते हैं और उसको दुगने-तिगुने पैसे कमा-कमा के दे रहे हैं और वह कुत्ता उस पैसे को हमारे हिंदुस्तान की बर्बादी में लगा रहा है. और जब तक माहौल एकतरफा नहीं होगा ना, जो उस कुत्ते ने गंध फैला रखा है—नशे का काम उसने किया, ब्लास्ट उसने किया—प्रशासन से कोई कार्रवाई तो बन नहीं पाई उसके खिलाफ और जब आज हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन वाले हमारे पीछे लग गए.”

⚠️ सलमान खान को दी माफी मांगने की हिदायत, कहा— ‘जीना मुश्किल कर देंगे’

पंडित ने धमकी देते हुए कहा, “बाकी कोई बात नहीं, हमने तो अपने घर-परिवार छोड़े हुए हैं, तब इस चीज़ में आए हैं. और रही बात सलमान खान की, जब तक यह माफी नहीं मांग लेता ना, तब तक इसका पीछा नहीं छोड़ेंगे, इसका जीना मुश्किल कर देंगे. हम पूछते हैं कि प्रशासन इस सलमान खान को क्यों नहीं बोलता कि माफी मांग ले? अगर यह माफी मांग लेता है, तो उसके बाद हमारा कोई द्वेष ही नहीं है इसके साथ.” उसने अंत में चेतावनी दी, “अगर यह माफी नहीं मांगता ना, तो इसके जितने नजदीक के लोग हैं, सबका नुकसान करेंगे हम. इसका तो करेंगे-करेंगे, लेकिन इसके आसपास जो भी इसके साथ काम करता है, सबको निशाना बनाएंगे.”

Related Articles

Back to top button