ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
देश

तेजस्वी यादव ने बेतिया मामले पर सरकार को घेरा नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार

नई दिल्ली । बिहार के बेतिया जिले में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शख्स को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई। गुस्साए लोगों ने जमकर उपद्रव किया। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है और इस मामले की जांच की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन पर अराजकता फैलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। बेतिया में पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर तेजस्वी यादव ने कहा ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने थाने में पीट-पीटकर कई लोगों को जान से मारने का काम किया है। बिहार में पूरी तरह प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। इसकी जांच होनी चाहिए। आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि उनसे अब बिहार नहीं संभाला जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में तानाशाही राज कायम हो गया है और प्रशासनिक अराजकता चल रही है। बेरोजगार को लाठी डंडे से मारा जा रहा है। गौरतलब है कि बेतिया जिले में डीजे बजाने को लेकर पुलिस एक शख्स को थाने लाई थी। शख्स के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर भी जमकर हंगामा किया और थाने में खड़े कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर जाकर भीड़ को तितर-बितर किया।

Related Articles

Back to top button