ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

क्या किसी पूर्व प्रधानमंत्री का निगमबोध घाट पर हुआ है अंतिम संस्कार? मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस का सवाल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अंतिम संस्कार और स्मारक बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार के फैसले पर सवाल उठा रही है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी पूर्व प्रधानमंत्री का निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ है?

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था. उसके बाद कांग्रेस की ओर से यह मांग की गई कि डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार उस स्थान पर किया जाए, जहां उनका स्मारक बनाया जाएगा, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री का निगमबोध घाट में राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया.

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “क्या आपने कभी किसी अन्य पूर्व पीएम के बारे में सुना है जिसका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर हुआ हो?”

स्मारक के लिए जमीन देने की हुई थी पेशकश

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शक्ति स्थल से जमीन देने की पेशकश भी की थी. वे बस इतना चाहते थे कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह हो जहां उनका स्मारक बनाया जा सके.

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था उसके परिवार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। क्या हमेशा पीएम पर ध्यान देना जरूरी है? जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी सस्ती राजनीति कर रहे हैं. हमारे दबाव के बाद ही भाजपा ने स्मारक बनाने की अधिसूचना जारी की.

जानें, मनमोहन को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद विवाद पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी विवाद हो रहे हैं. वह केवल जम्मू-कश्मीर के मामले को लेकर उन्हें याद करेंगे.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के विकास और कल्याण के लिए काफी काम किया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए जितना काम किया है, शायद ही किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लिए इनता काम किया होगा. पूर्व पीएम के जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान प्रदेश को काफी कुछ मिला था. जिसे लेकर जम्मू-कश्मीर की जनता उन्हें याद करेगी.

Related Articles

Back to top button