ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
उत्तरप्रदेश

बेटा जल्दी आ जाऊंगी… घर पर बच्चे करते रहे इंतजार, एक्सीडेंट में चली गई मां की जान

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. बाइक पर महिला भांजे के साथ बैठी थी. तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर लगने के बाद बाइक चला रहे भांजे को गंभीर चोटें आई हैं जबकि महिला की मौत हो गई है. महिला अपने बच्चों के साथ तुलसीपुर में किराए के मकान में रहती थी ताकि उसके बच्चे ठीक से पढ़ सकें. बच्चों से जल्द वापस आने का कहकर मां किसी काम से गांव तक गई थी, लौटते वक्त बच्चों से बात भी हुई थी और जल्दबाजी की वजह से ही महिला अपने भांजे के साथ लौट रही थी तभी ये हादसा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नोनहरा थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है. महिला के साथ बाइक चला रहे उसके भांजे आनंद यादव की हालत भी गंभीर बनी हुई है. वहीं हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया है. इसके बाद परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है.

मोहम्मदाबाद कोतवाली के हरि बल्लमपुर गांव की रहने वाली अनीता अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए गाजीपुर के तुलसीपुर में एक किराए के मकान में रह रही थी. जरूरी काम होने के कारण सुबह गांव से हरि बल्लमपुर गई थी और दोपहर में अपने भांजे के साथ तुलसीपुर अपने कमरे पर वापस आ रही थी. इसी दौरान क्षेत्र के पास सादिकपुर गांव के पास घटना हो गई. जहां बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने धक्का मार दिया. जिसके कारण बाइक समेत दोनों लोग सड़क पर गिर गए थे.

ट्रेलर का पहिया अनीता के ऊपर चढ़ गया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आनंद धक्का लगने के कारण बुरी तरीके से घायल हो गया था. जानकारी पर नोनहरा पुलिस भी मौके पर पहुंची. ट्रेलर का ड्राइवर मौका देख फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वही इस घटना की जानकारी के बाद मां का इंतजार कर रहे हैं दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार अनीता के पति कहीं प्राइवेट काम करते हैं. जिसके कारण वो अपने भांजे के साथ मुख्यालय जा रही थी और उसी दरमियान हादसा हो गया. वहीं घटना के बाद कठवा मोड चौकी प्रभारी ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक के तलाश में लग गई है.

Related Articles

Back to top button