ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
लाइफ स्टाइल

हेल्दी रोस्टेड स्नैक्स से घटाए वजन

वजन कम  करना आसान नहीं है. आप नियमित रूप से योग और व्यायाम करनी की जरूरत होती है. साथ ही अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर रहना अच्छी बात है. लेकिन भूख लगने पर भी न खाना या अनहेल्दी खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. कई बार हम भूख लगने पर जंक और प्रोसेस्ड फूड आदि का सेवन करते हैं. ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में आपको इन हेल्दी, स्वादिष्ट और कम कैलोरी वाले स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

मखाना : डाइटिंग के दौरान नाश्ते में रोस्टेड मखाने खाना एक अच्छा विकल्प है. मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है. मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. मखाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी पर्याप्त होती है. जब आपको भूख लगे तो आप अनहेल्दी खाने की बजाए ये रोस्टेड मखाने खा सकते हैं.

बादाम : रोस्टेड बादाम सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. बादाम खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है. बादाम को आप हेल्दी स्नैक के तौर पर खा सकते हैं. बादाम खाने से हृदय, कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है. ये वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

चना : वजन घटाने वाले स्नैक्स में चना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. भुने चने खाने से भरपूर प्रोटीन और फाइबर मिलता है. ये वजन कम करने में मदद करता है. भुने चने खाने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है.

बीज : डाइटिंग के दौरान आप हेल्दी स्नैक्स में रोस्टेड बीज भी खा सकते हैं. आप अपनी पसंद के किसी भी बीज को भून कर खा सकते हैं. आप सूरजमुखी, लौकी और अलसी के बीज को भून कर एक जार में स्टोर करके रख दें. भूख लगने पर आप इनका सेवन कर सकते हैं. ये वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

मटर : अगर आप हेल्दी और तीखा खाना चाहते हैं तो भुने हुए मटर खा सकते हैं. मटर में कई विटामिन पाए जाते हैं. वजन घटाने के लिए हेल्दी स्नैक के रूप में मटर का सेवन भी कर सकते हैं. आप इसका सेवन चाय या कॉफी के साथ भी कर सकते हैं.

पॉपकॉर्न : पॉपकॉर्न भी एक हेल्दी स्नैक है. इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है. ये वजन घटाने में भी मदद करता है. वजन घटाने के दौरान आपको पॉपकॉर्न खाना चाहिए. इससे भूख शांत होती है.

Related Articles

Back to top button