ब्रेकिंग
Rehan Vadra Art Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, '... Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां... Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ...
मध्यप्रदेश

बिस्तर में छिपा था सांप, 3 साल की मासूम को डसा… पापा ने बचाया तो हुआ ये हाल

मध्य प्रदेश में उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र दर्दनाक घटना सामने आई है. एक ही परिवार के दो लोगों को सांप ने डस लिया. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पिता और बेटी साथ बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रहे थे तभी अचानक बेटी अचानक चिल्लाने लगी. बेटी को चिल्लाते देख पिता ने जब आसपास देखा तो बिस्तर में एक जहरीला सांप छुपा हुआ था. सांप को देखकर पिता ने जब उसे हटाने की कोशिश की तो सांप ने उसे भी डस लिया. शोर मचाने पर परिवार ओर गार्डन के और लोग यहां पहुंचे. जिन्होंने तुरंत पिता और बेटी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई जबकि पिता अभी भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

पूरा मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का है जहां खाकचौक स्थित आशीर्वाद गार्डन में बदनावर निवासी मांगीलाल निनामा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. आज सुबह मांगीलाल अपनी 3 साल की बेटी मीनाक्षी के साथ मोबाइल पर कुछ वीडियो देख रहे था, तभी मीनाक्षी का हाथ बिस्तर के पास पड़े एक कपड़े पर पड़ गया. बिस्तर पर हाथ पड़ते ही मीनाक्षी अचानक चिल्लाने लगी. बेटी को चिल्लाते देख जब मांगीलाल ने बिस्तर के आसपास देखा तो मांगीलाल घबरा गया क्यों कि बिस्तर के पास कपड़े में छुपकर एक सांप बैठा था, जिसने ही मीनाक्षी के हाथ पर डस लिया था.

बेटी के बाद पिता को भी सांप ने काटा

मांगीलाल ने जब सांप को भगाने की कोशिश की तो सांप ने उसे भी डस लिया. इस घटना के बाद मांगीलाल और मीनाक्षी को अस्पताल भेजा गया जहां मीनाक्षी की मौत हो गई. जबकि मांगीलाल का उपचार जारी है. गार्डन संचालक समीर खान ने बताया कि मांगीलाल और उसके परिवार को रहने के लिए गार्डन में जगह दी थी. यह परिवार दिहाड़ी मजदूरी करता था. आज सुबह भी मांगीलाल की पत्नी घटना के दौरान घर पर खाना बना रही थी. इस समय यह घटना घटित हो गई. सांप के डसने के बाद मांगीलाल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है लेकिन डाक्टरों का कहना है कि मांगीलाल की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय घर में मीनाक्षी और मांगीलाल के अलावा दो बच्चे और भी सोए हुए थे. यह तो गनीमत रही कि मांगीलाल और मीनाक्षी को डसने के बाद सांप ने और किसी को अपना शिकार नहीं बनाया. अगर सांप और भी लोगों को निशाना बनाता तो यहां पर दो बच्चे और भी सोए हुए थे.

गार्डन के बाहर लगी लोगों की भीड़

आज सुबह जैसे ही गार्डन के कमरे में सांप के द्वारा दो लोगों को काटने की जानकारी क्षेत्रवासियों को लगी तो लोग एकत्र हो गए. लोगों ने इस परिवार की सहायता करने की कोशिश भी की. और मांगीलाल और मीनाक्षी को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन 3 साल की मासूम मीनाक्षी की इस घटना में जान चली गई है.

Related Articles

Back to top button