ब्रेकिंग
CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर... Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ...
देश

महाराष्ट्र में गैस सिलेंडर विस्‍फोट से चार लोग झुलसे

महाराष्ट्र | के कलवा में बीती रात एक गैस एजेंसी में एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्‍फोट होने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। ठाणे नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात कलवा में सिलेंडर विस्‍फोट होने से चार लोगों के घायल होने की खबर है। चारों लोग 80 प्रतिशत तक जल चुके हैं।

घटना रविवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर कलवा के शिव शक्ति नगर स्थित भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में हुई। इन घायल मजदूरों को इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान सत्यम मंगल यादव, अनुराग सिंह, रोहित यादव और गणेश गुप्ता के रूप में हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते रविवार को मध्‍य प्रदेश के धार जिले से एक रोंगटे खड़ा करने वाला मामला सामने आया था। यहां के एक गांव में खाना बनो समय एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से आग लग गई थी।  इस हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्‍चा बुरी तरह झुलस गया था। इस हादसे में घर में रखा सामान भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बच्‍चे को इलाज के लिए भोज अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत देखकर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां पर इंदौर एमवाय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के समय बच्‍चे की मां गैस पर खाना बना रही थी। अचानक ही गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई। प्रशासन ने पंचनामा बना यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button