ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम बनी बैंगलोर

बैंगलोर की टीम में हमेशा से ही स्टार खिलाड़ियों की भरमार रही है और अक्सर इस टीम के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलते नजर आते हैं। वहीं कोलकाता की टीम ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करती है, जो गेंद और दोनों के साथ योगदान दे सकते हैं।

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में चंद दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले हम हर टीम के शतकों के बारे में बता रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बैंगलोर की टीम की तरफ से लगे हैं। वहीं पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। ये दोनों टीमें कभी भी खिताब नहीं जीती हैं, लेकिन खिलाड़ी बनाने के मामले में अव्वल हैं। वहीं कोलकाता की टीम दो बार चैंपियन बन चुकी है, लेकिन इस टीम की तरफ से सिर्फ एक शतक लगा है। यहां हम  बता रहे हैं कि किस टीम की तरफ से कितने शतक लगे हैं और कौन सी टीम इस मामले में अव्वल है। आईपीएल में अब तक 60 से ज्यादा शतक लग चुके हैं, लेकिन तीन टीमों के लिए ही 10 या उससे ज्यादा शतक लगाए गए हैं। बैंगलोर, पंजाब और दिल्ली के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं कोलकाता के लिए सिर्फ ब्रेंडन मैक्कुलम ही ऐसा कर पाए हैं। बैंगलोर की टीम में आते ही अधिकतर बल्लेबाज लय में आ जाते हैं और अक्सर बड़ी पारियां खेलते हैं। बैंगलोर के लिए अब तक पांच बल्लेबाज शतकीय पारी खेल चुके हैं। इनमें विराट कोहली और क्रिस गेल सबसे आगे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतक भी उन्हीं के नाम हैं और इनमें से पांच शतक उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए लगाए हैं। वहीं विराट कोहली भी आरसीबी के लिए पांच शतक लगा चुके हैं। वहीं दो शतक डिविलियर्स के नाम हैं। मनीष पांडे और देवदत्त पडीक्कल ने एक-एक शतक लगाया है।

Related Articles

Back to top button