ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

ट्रेन को देखकर पटरी पर लेट गया वृद्ध, चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, बची जान

बालाघाट। आज दोपहर कटंगी से बालाघाट की ओर आने वाली ट्रेन के सामने एक वृद्ध पटरी पर लेट गया। जिसे देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन उसके शरीर से कुछ दूर पहले ही रूक गई और वृद्ध की जान बच गई। हालांकि उसके सिर पर मामूली चोट आई है। उसे ट्रेन से बालाघाट स्टेशन लाया गया। जहां से उसे डायल 100 की मदद से उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वृद्ध की पहचान 78 वर्षीय दढु पिता रूपचंद बेदरे के रूप में की गई है। वे लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत भानेगांव का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार बैहर रोड रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा पहले वारासिवनी रेलमार्ग पर एक वृद्ध ट्रेन को आता देख पटरी पर लेट गया। चूंकि ट्रेन बालाघाट स्टेशन पहुंचने वाली थी, जिससे चालक ने ट्रेन की रफ्तार धीमी रखी थी। इसी दौरान चालक को पटरी पर वृद्ध लेटा नजर आया। जिसके बाद उसने तत्काल ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की स्पीड को कम किया, लेकिन ट्रेन बढ़ते हुए वृद्ध के पास पहुंचकर रूक गई। यह तो गनीमत रही कि वृद्ध को समय रहते ट्रेन चालक ने देख लिया अन्यथा गंभीर घटना घट सकती थी।

बहरहाल वृद्ध ने इस घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। भानेगांव से बालाघाट आकर और बैहर रोड रेलवे क्रॉसिंग के कुछ पहले इस तरह स्वयं पटरी पर ले जाने के पीछे, वृद्ध की साफ मंशा आत्महत्या की नजर आती है। वे ऐसा कदम क्यों उठा रहा था? यह जांच का विषय है। वृद्ध अभी कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है।

Related Articles

Back to top button