ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: करण की चाल ने वीआईपीज़ को किया उनके ही ज़ोन से बाहर! लोग बोले- ‘Karan Kundra Is Back’

नई दिल्ली। बिग बॉस का घर एक ऐसा घर है जहां हर दिन के साथ रणनीतियां और रिश्ते बदलते हैं। अब देखिए ना कुछ दिन पहले तक जो वीआईपी सदस्य थे वो अब आम सदस्य हो गए हैं और उनकी जगह ले ली है बाहर से आए कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने। घर में इस वक्त रश्मि, देवोलीना, राखी, रितेश और अभिजीत बतौर वीआईपी खेल रहे हैं। ये सभी स्टार्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं जिन्हें फिलहाल वीआईपी ज़ोन में रखा गया है। लेकिन जल्द ही सारे वीआईपीज़ के ज़ोन में घर के आम सदस्य यानी करण, निशांत, उमर, शमिता, प्रतीक, तेजस्वी और राजीव का कब्ज़ा होने वाला है।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें करण कुंद्रा घर के बाकी सदस्यों से ये डिस्कस करते दिख रहे हैं कि वो लोग वीआईपी लोगों का कोई काम नहीं करेंगे और उनके ज़ोन में घुसकर रहेंगे। इसके बाद करण समेत सातों नॉन वीआईपीज़, वीआईपी ज़ोन में घुसकर खाते पीते और मौज मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं उनकी इन हरकतों से देवोलीना और राख बुरी तरह चिढ़े हुए दिख रहे हैं। वहीं करण कुंद्रा की चाल देखकर उनके फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं।  देखें वीडियो।

आपको बता दें कि घर में वीआईपी बनकर आए सदस्यों को नॉनवीआईपीज सदस्यों यानी करण, तेजस्वी, निशांत, उमर, राजीव, शमिता और प्रतीक से काम करवाना है वो खुद कुछ काम नहीं कर सकते। ऐसे में घरवाले वीआईपियों के कामों से तंग आ गए हैं और खुलकर उनके खिलाफ बोल रहे हैं। बीते दिन भी खाना बनाने को लेकर रश्मि और निशांत में ज़ोरदार बहस हुई थी और निशांत ने खाना बनाने से मना कर दिया था। अब देखना होगा वीआईपी सदस्यों की हुकूमत चलेगी या नॉन वीआईपीज़ गेम पलट देंगे।

Related Articles

Back to top button