ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मनोरंजन

‘अटैक’ के लिए रोमांटिक डांस नंबर शूट करेंगे जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस?, कोच्चि में शुरू की रिहर्सल

नई दिल्ली। ‘सत्यमेव जयते 2’ की सफलता के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अटैक की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब खबरें आ रही हैं की अभेनता जल्द ही फिल्म के लिए एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांटिक सॉन्ग नंबर की शूटिंग करने वाले हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, अटैक के निर्माता फिल्म के अंतिम भाग के वक्त के साथ पूरा करना चाहते हैं, जिसके लिए वो रात दिन काम कर रहे हैं। वही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लक्ष्य राज आनंद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में केरल के कोच्चि में जॉन और जैकलीन का रोमांटिक नंबर सॉन्ग की शूटिंग के लिए जा सकते हैं। ये तीन दिन का शेड्यूल होगा।

खबर में आगे सूत्र के हवाले से खुलासा किया है कि, इस विशेष नंबर की योजना जोकि फिल्म के मुख्य आकर्षण में से एक है, कुछ वक्त से चल रही थी और लक्ष्य सही लोकेशन की तलाश में थे। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ कोच्चि पसंद थी। साथ ही जॉन और जैकलीन ने कोच्चि में सॉन्ग के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है और गाने की शूटिंग को 7 से 9 दिसंबर के बीच फिल्माया जा सकता है।

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह स्टरर ये फिल्म अगले साल 2022 में गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म एक एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। फिल्म की कहानी हाई जैक पर आधारित है। पहले इस फिल्म को 14 अगस्त,2020 को रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरल के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब स्थिती सामान्य होने के बाद फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button