ब्रेकिंग
Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी...
मनोरंजन

‘गली ब्वॉय’ के रैपर का 24 साल की उम्र में हुआ निधन

फिल्म गली ब्वॉय में अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एमसी तोड़ फोड़  उर्फी धर्मेश परमार का निधन को गया है। उन्होंने महज 24 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। एमसी तोड़ फोड़ अपने शानदार और अलग तरह के रैप के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

एमसी तोड़ फोड़ की मौत किस कारण हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। एमसी तोड़ फोड़ ने फिल्म गली ब्वॉय के ‘इंडिया 91’ गाने में रैप किया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान है। एमसी तोड़ फोड़ के फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दे रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी रैपर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन को शोक व्यक्त किया है।

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एमसी तोड़ फोड़ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने रैपर लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने एमसी तोड़ फोड़ को टैग किया है और उनकी तस्वीर के साथ दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button