ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मध्यप्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, शादी में उम्र आ रही थी आड़े, इधर पति के चरित्र से त्रस्त महिला ने खुद को लगाई आग, स्थिति गंभीर

 छिंदवाड़ा। जिले के कुंडीपुरा थाना अंतर्गत लालू पिपरिया गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि दोनों लिव-इन में रह रहे थे। दोनों आपस में विवाह करना चाहते सहमत थे परंतु उम्र का बंधन होने के कारण उनका विवाह नहीं हो पाया। लड़की की उम्र 18 साल एवं लड़के की उम्र 19 साल बताई गई है।

समझा जा रहा है कि शादी में घर वालों की सहमति ना मिलने के कारण और अकेले जिंदगी बसर करने की कठिनाइयों को देखते हुए दोनों ने आत्महत्या की होगी। जानकारी मोती लाल कुशवाहा सीएसपी छिंदवाड़ा ने दी।

पति के चाल चलन से त्रस्त महिला ने खुद को लगाई आग इधर छिंदवाड़ा के नजदीक चंदन गांव में एक 51 वर्षीय महिला ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। महिला करीब 95 फीसदी तक जल चुकी है। उसे गंभीर अवस्था में नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। महिला के मजिस्ट्रियल बयान लिए गए हैं ।

पड़ोसियों के अनुसार महिला के पति का चाल चलन संदिग्ध था जिससे दोनों में हमेशा विवाद होता रहता था। महिला के आत्महत्या करने का कारण पति के गलत संबंधों को बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button