ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

पंकज अडवाणी ने आठवीं बार जीता एशियाई बिलियर्ड्स का खिताब

भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एक बार फिर से एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। 36 वर्षीय आडवाणी ने शनिवार को यहां 19वीं एशियाई चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में हमवतन ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हराया।

भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एक बार फिर से एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। 36 वर्षीय आडवाणी ने शनिवार को यहां 19वीं एशियाई चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में हमवतन ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हराया। यह उनका आठवां एशियाई और 24वां अंतरराष्ट्रीय खिताब है। दो बार के एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियन सितवाला के खिलाफ आडवाणी ने पहला फ्रेम आसानी से जीतने के बाद दूसरे में सेंचुरी ब्रेक से 2-0 से बढ़त बना ली। तीसरे में भी आडवाणी का दबदबा जारी रहा लेकिन सितवाला ने चौथे फ्रेम में वापसी करते हुए अंतर कुछ कम किया। आडवाणी इसके बाद पांचवें फ्रेम में जीत के साथ 4-1 से आगे निकले और फिर छठे में भी जीत हासिल की। सातवां फ्रेम सितवाला के नाम रहा लेकिन आडवाणी ने शानदार ब्रेक से अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-2 से पराजित किया।पंकज ने इससे पहले म्यांमा के पॉक सा की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए 5-4 की जीत से फाइनल में जगह बनाई थी। 23 बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके आडवाणी सेमीफाइनल मैच में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद इसे 4-2 कर दिया। हालांकि पॉक सा ने अगले दो फ्रेम जीतकर बराबरी हासिल की। जिससे नतीजा निर्णायक फ्रेम से आना था। आडवाणी ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए पॉक सा को 5-4 से पराजित किया।

Related Articles

Back to top button