ब्रेकिंग
Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा... दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहे ...
पंजाब

शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने दिखाया अपना रंग, पति के सामने…

लुधियाना: लुधियाना से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जालंधर के एक युवक से शादी करने के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने आशिक के साथ भागने की कोशिश की। इसी बीच उसके आशिक का मोटरसाइकिल बंद हो गया। लड़का मोटरसाइकिल छोड़कर अकेला भाग गया। दुल्हन के पति ने करीब आधा किलोमीटर तक उसका पीछा किया और लोगों की मदद से उसके आशिक को पकड़ लिया।

यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है। इसको लेकर लुधियाना के सराभा नगर थाने में बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक हंगामा चला। अंत में दोनों पक्षों के बीच पंचायत समझौता हो गया। ससुराल वालों का आरोप है कि लड़की 7 साल से लड़के से प्रेम करती थी, लेकिन शादी से पहले उन्हें इस बारे में धोखे में रखा गया।

जालंधर निवासी युवक ने बताया कि एक साल पहले उसका रिश्ता लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में रहने वाली लड़की के साथ हुआ था। उनकी शादी 25 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद वे अपने घर पहुंचे और सभी रस्में पूरी कीं। 27 फरवरी को वह पत्नी के साथ पगफेरे के लिए अपने ससुराल गया था। वहां से लौटने के बाद जब वे लोग वापस आ रहे थे तो एक लड़का मोटरसाइकिल पर बाजार में आया और उसने लड़की के सामने अपनी मोटरसाइकिल लगा दी। लड़की जल्दी से उसकी मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गयी। जब वे दोनों वहां से भागने लगे तो लड़के की मोटरसाइकिल बंद हो गई। इस पर उसने अपनी पत्नी को पकड़ लिया, उसे मोटरसाइकिल से उतार दिया और लड़के को धक्का देकर दूर कर दिया। लड़का मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भागने लगा। लोगों की मदद से उसे करीब आधा किलोमीटर दूर से पकड़ लिया।

मामला जब थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दूल्हे ने बताया कि दुल्हन के माता-पिता ने शादी से पहले कहा था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए शादी का सारा खर्च उन्होंने खुद उठाया था और लड़की को गहने भी दिए थे लेकिन शादी के 2 दिन बाद ही लड़की ने अपने पुराने आशिक के साथ भागने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button