ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
पंजाब

Drunk Driving in Chandigarh: फॉर्च्यूनर सवार 2 युवकों को मिली अनोखी सजा, मटका चौक पर तख्ती लेकर किया जागरूक

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस नाके पर हंगामा करने वाले दो युवकों को अदालत ने ऐसी अनोखी सजा सुनाई, जो दूसरों के लिए भी एक बड़ी नसीहत बन गई है। दोनों युवक सेक्टर-16 स्थित मटका चौक पर हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को “शराब पीकर गाड़ी न चलाएं” का संदेश देते नजर आए। समराला निवासी लवजोत सिंह और गगनदीप सिंह को जिला अदालत ने चार दिनों तक रोजाना मटका चौक पर खड़े होकर लोगों को ट्रैफिक नियमों और नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने का सख्त आदेश दिया है।

शराब के नशे में पुलिस नाके पर की थी बदसलूकी

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात दोनों युवक अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर सेक्टर-34/35 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे थे। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे शराब के नशे में धुत थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बहस, बदसलूकी और काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी फॉर्च्यूनर कार भी जब्त कर ली।

10 हजार का जुर्माना और 3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड

अगले दिन दोनों युवकों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनके व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही अदालत ने सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से दोनों युवकों को चार दिनों तक सेक्टर-16 के मटका चौक पर तख्तियां पकड़कर लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने का संदेश देने का खास निर्देश भी दिया।

सजा का उद्देश्य: लोगों को जागरूक करना और सबक सिखाना

व्यस्त मटका चौक पर दोनों युवकों को तख्तियां लेकर खड़ा देखकर राहगीर भी रुक-रुककर उन्हें देखते रहे। अदालत की इस अनोखी सजा का उद्देश्य केवल दोषियों को सबक सिखाना ही नहीं है, बल्कि आम लोगों को यह कड़ा संदेश देना भी है कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरों की जान को भी गंभीर खतरे में डालता है।

Related Articles

Back to top button