ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
मध्यप्रदेश

एनआरआई से शादी का सपना दिखा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की 700 लड़कियों को ठगा, ग्वालियर पुलिस ने यूं किया नाइजीरियन गैंग का भंडाफोड़

ग्वालियर   मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों को ठगने वाली नाइजीरियन गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। यह गैंग एनआरआई दूल्हे की तलाश करने वाली युवतियों को ठगते थी। अभी तक इस नाइजीरियन गैंग ने 700 युवतियों से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी की है। दिल्ली से पकड़े गए नाइजीरियन ठग नोनसे और क्रिस से क्राइम ब्रांच पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस की पूछताछ में इस नजीरियन ठग ने बताया है कि वह देश भर में 700 से अधिक युवतियों को ठग चुका है। दोनों आरोपियों के पास से लैपटॉप और 17 मोबाइल में लगभग 2000 से अधिक नंबर मिले हैं। इसके साथ ही जब पुलिस ने इन नंबरों पर युवतियों से बात की तो पता लगा कि ये लोग अंग्रेजी में इंटरनैशनल सिम से बात और चैटिंग करते हैं।

700 से ज्यादा लड़कियों के मिले नंबर

ग्वालियर क्राइम ब्रांच के सीएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अभी हाल में ही शहर में रहने वाली एक युवती को लंदन से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक लाख से अधिक की ठगी की गई। इसके बाद पुलिस ने खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर दिल्ली में टीम रवाना की। जहां से इन नाइजीरियन ठगों के बारे में पता लगा और गैंग के दो लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इन आरोपियों के से 17 मोबाइल, 10 इंटरनैशनल सिम और दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं। जब इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो इनके पास से 700 अधिक युवतियों के मोबाइल नंबर मिले। आरोपियों ने बताया कि ये नंबर उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट से लिए थे।

पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे

पुलिस की पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया है कि इन्होंने दिल्ली में रहकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक ठगी की है। इन ठगों ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ ,हरियाणा और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों की युवतियों को ठगा है। उन्होंने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से ऐसी युवतियों के मोबाइल नंबर निकालते थे जिन्हें एनआरआई दूल्हे की तलाश होती थी।

आरोपी शादी की इच्छुक युवतियों से पहले इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लैटफॉर्म पर चैटिंग करते थे उसके बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर लेते थे। ये दोनों नाइजीरियन ठग अपने आपको भारतीय बताते थे और कहते थे कि वे अब अमेरिका में बस गए हैं। युवतियों से ये कहते थे कि हमारा मल्टीनैशनल कंपनी में लाखों का पैकेज है लेकिन उनकी और उनके परिवार की इच्छा है कि वह शादी हिंदुस्तानी लड़की से ही करें क्योंकि वह भरोसेमंद होती है।

Related Articles

Back to top button