ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

लुधियाना सिविल अस्पताल में दूसरे दिन भी पेयजल सप्लाई बंद

लुधियाना। सिविल अस्पताल में पेयजल आपूर्ति रविवार को भी ठप रही। इसकी वजह से मरीजों और उनके स्वजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों को जहां पीने वाले पानी के लिए जूझना पड़ा, वहीं शौचालय जाने में भी काफी परेशानी हुई। कारण, शौचालयों में भी पानी नहीं आ रहा था। मरीजों को शौचालय जाने के लिए घरों से बाल्टी व बड़ी बोतलों में पानी लाना पड़ा।

दरअसल सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह से पानी की सप्लाई ठप थी। टीबी विभाग की पानी की पाइपों की लीकेज को ठीक करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने टंकी से पानी की सप्लाई को रोका था। इसके बाद से सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ा। लोग दुकान से पानी की बोतलें खरीदकर लाने लगे। सुबह से दोपहर करीब तीन बजे तक अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऐसे ही गुजारा करना पड़ा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को गलती का एहसास हुआ और फिर अस्पताल में पानी का टैंकर मंगवाया गया। हालांकि ये भी नाकाफी साबित हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button