ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जम्मू जिले से ​हटाई गई धारा 144, आज खुलेंगे सभी स्कूल कॉलेज

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और आर्टिकल 370 हटने के बाद शुक्रवार को जम्मू जिले से धारा 144 हटा दी गई। जम्मू घाटी मे एमसी एरियाज से धारा 144 हटाई गई है। जम्मू,कठुआ और उधमपुर में कल से स्कूल भी खुलेंगे। वहीं सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वापस दफ्तर आने को कहा गया है। बता दें कि पिछले पांच दिन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मोबाइल फोन, इंटरनेट, टीवी-केबिल की सुविधा बंद है। सुरक्षाबल घाटी के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं और धारा 144 लागू की गई है। हालांकि, आज जम्मू के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। आज शुक्रवार भी है और ऐसे में कश्मीर के कई हिस्सों में लोग नमाज के लिए बाहर निकलेंगे

पहले नमाज के दौरान ऐसा कई बार हुआ है कि लोग पत्थरबाजी या भारत विरोधी नारे लगाते थे। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह पहला शुक्रवार है, ऐसे में सभी की निगाहें इस पर भी हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP ने कहा कि फिलहाल राज्य में शांति है।

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए नए कश्मीर की लकीर खींची और विकास-लोकतंत्र को लेकर कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भी वो अधिकार मिलेंगे जो देश के अन्य राज्यों को मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button