ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

रक्षा मंत्रालय समिति से हटाई गई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, BJP पार्टी से भी कर सकती है बाहर

नई दिल्लीः महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ गया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की सिफारिश के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटा दिया है। साथ ही भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रज्ञा ठाकुर पर कड़ी कार्ऱवाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि उनक पार्टी से बाहर भी निकाला जा सकता है।

भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में प्रज्ञा ठाकुर का बयान निंदनीय है और भाजपा कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है। बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का हवाला ‘देशभक्त’ के तौर पर दिया जिसको लेकर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि उन्हें (प्रज्ञा) को प्रधानमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भोपाल से भाजपा सदस्य प्रज्ञा को बैठने का इशारा करते नजर अए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button