ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

बाढ़ राहत कार्य के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस के सांसद, विधायक वेतन दान करेंगे

मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस के सांसद और विधायक राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक महीने का अपना वेतन दान में देंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सांगली, कोल्हापुर और सतारा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद यह घोषणा की। उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वाडेतिवर और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वजीत कदम भी मौजूद थे।

पवार ने पीएम मोदी से बात की
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार की शाम कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि कर्नाटक अलमाटी बांध से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जिससे पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिलों में जलस्तर कम हो सके। पवार ने बताया कि मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।

पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले बाढ़ की चपेट में हैं जहां 2.85 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। पवार ने कहा कि उन्होंने फोन पर मोदी से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि कृष्णा नदी पर बने अलमाटी बांध से कर्नाटक पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े ताकि महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर जिलों से बाढ़ का पानी जल्द से जल्द कम हो। यह बांध कर्नाटक के नीचे की ओर स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button