ब्रेकिंग
Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू... हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु... पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इ... राम रहीम का पैरोल पर बाहर आते ही लाइव सत्संग; हरियाणा-पंजाब समेत 11 प्रमुख केंद्रों पर हुआ ऑनलाइन का...
मध्यप्रदेश

गेहूं की खड़ी और कटी फसल में लगी आग, देखते ही देखते लाखों की फसल जलकर राख, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान

मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई है। आए दिन खेतों में आग लग रही है। खेत में खड़ी एवं कटी गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों की फसल जलकर राख हो गई है। खेतों में आग लगने की लगातार शिकायतें आ रही है। इसके पहले भी खेत में आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। बिजली तारों में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की मुख्य वजह बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में 3 दिन में आगजनी से नुकसान की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है, जहां ग्राम बासनियाकला में अज्ञात कारणों के चलते एक खेत में अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि देखते ही देखते 5 एकड़ की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ एवं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बड़ी हानि होने की संभावना थी। ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड जब मौके पर पहुंची तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। फसल के जलने से किसान विवेक राजपूत को लाखों रुपए का नुकसान पंहुचा है

खरगोन। जिले के सेगांव के पास दोमवाड़ा में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से सीताराम पिता मयाराम के खेत में रखी गेंहू की फसल में आग लग गई। इस आगजनी से लाखों की फसल जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना। मौके पर पहुंची फायर ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका गया।

 

Related Articles

Back to top button