ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

अब सफर के लिए लोगों को मिलेगी डिजिटल टिकट

मोबाइल पर बस ट्रैकिंग की सुविधा भी रहेगी

भोपाल । राजधानी और इंदौर सहित प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में अब नॉन मोटराइज्ड (जो वाहन बिना डीजल-प्रट्रोल के चलते हैं व्हीकल लेन अलग से बनाई जाएगी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन बाजार में इन वाहनों के लिए स्टैंड होंगे। जहां सामान्य शुल्क देने पर इन्हें खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों और क्षेत्रों में मोटर व्हीकल को प्रतिबंधित किया जाएगा। सरकार ने लोक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने, नए बस स्टॉप बनाने और पुराने बस स्टापों के निर्माण सहित लोक परिवहन सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट दिया है। निकायों को लोक परिवहन सेवा में सुधार, नई सेवाएं उपलब्ध करने, नए बस स्टैंड, पुरानों की मरम्मत के अलावा वहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का प्रस्ताव तैयार करना होगा। प्रस्ताव के आधार पर निकायों को राशि जारी की जाएगी। बताया जाता है कि डेडिकेटेड अर्बन ट्रांसफोर्ट फंड के लिए सिर्फ 15 शहरों ने रुचि दिखाई है। गुना के अलावा ये सभी निकाय नगर निगम हैं, लेकिन इन शहरों ने अभी प्रस्ताव नहीं भेजा है। कार्यों के आधार पर निकायों को फंड दिया जाएगा। हालांकि इन शहरों में लोक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों की सुविधा के अनुसार सेवाएं देने के लिए करीब चार से पांच करोड़ रुपए हर शहर को दिए जाएंगे।

मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी
भोपाल-इंदौर शहर में नए-नए रूट तय होंगे। इनको मेट्रो स्टेशनों से जोड़ेंगे। मेट्रो स्टेशन पर बस स्टैंड और पार्किंग भी बनेंगे। इसमें सबसे ज्यादा जगह नॉन मोटराइज्ड वाहनों को मिलेगा। जिससे लोग साइकिल, रिक्शा और ई-व्हीकल का उपयोग करेंगे। इन शहरों में नए सिरे से बस रूट चार्ट तैयार होंगे। इनमें बसों का संचालन भी अनिवार्य रूप से ऑपरेटरों को करना होगा।

मोबाइल एप्लीकेशन
निकायों को लोक परिवहन सेवाओं से जुड़े तमाम तरह के मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने होंगे। साथ ही इन एप्लीकेशन के संबंध में लोगों को जागरूक करना होगा। परिवहन सेवा को सुलभ बनाने के लिए मैट्रो स्टेशन और बस स्टैंड पर पीपीपी मोड पर साइकिल उपलब्ध की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे लोग इनके जरिए गंतव्य स्थल मेट्रो पर सवार हो सकें।

Related Articles

Back to top button