ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

18 से 44 वर्ष के 5503 लोगों ने लगवाया टीका

रायपुर। रायपुर जिले में 18-44 आयु वर्ग के 5503 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिले में संचालित सभी 18 केंद्रों में अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी के हितग्राहियों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।

इसमें 5215 लोगों ने कोविशिल्ड व 288 ने कोवैक्‍सीन का पहला डोज लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण केंद्र रायपुर दीनदयाल उपाध्याय नगर आडिटोरियम में 363, सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा में 383, बीटीआइ परिसर में 430, मारुति मंगलम गुढ़ियारी में 380, कम्युनिटी हाल कबीर नगर में 301, शासकीय आर्ट एंड कामर्स गर्ल्स कालेज देवेंद्र नगर में 275 लोगों का वैक्‍सीनेशन किया गया।

इसके अलावा शासकीय जेआर दानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर में 330, शासकीय मिडिल स्कूल पुरैना में 374, आडवानी स्कूल बिरगांव में 228, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरोरा में 134, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड नंबर -18 तिल्दा में 260, भारत देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरोरा 214 ने टीका लगवाया है।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में 256, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा में 236, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में 313, शासकीय मातृसदन हायर सेकेंडरी स्कूल मंदिर हसौद में 288, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां में 379 तथा शासकीय मिडिल स्कूल बरभाठा 299 लोगों ने टीका लगवाया।

इसमें मंगलवार को अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से 201, बीपीएल राशनकार्ड के 2008, एपीएल वर्ग से 1472 और फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी के 1534 लोगों ने टीका लगवाया। विभाग ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी के हितग्राहियों को अधिकृत पहचान पत्र के अलावा शासकीय कर्मचारियों के लिये जिला स्तरीय अधिकारी का प्रमाण पत्र, वकीलों के लिये बार काउंसिल का पंजीकरण प्रमाण पत्र, पत्रकारों के लिये जिले के पीआरओ द्वारा जारी प्रमाण पत्र औऱ अन्य व्यक्तियों के लिये जिला कलेक्टर द्वारा अधिकृत अधिकारी का प्रमाण पत्र लाना होगा।

Related Articles

Back to top button