ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

रायपुर-गेवरारोड व जेडी पैसेंजर स्पेशल कल से रद

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के कारण यात्री ट्रेन में सफर करने से घबरा गए हैं। यही वजह है रेलवे अब फिर से एक बाद एक ट्रेनें रद कर रही है। इसी के तहत 08746 रायपुर- गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 13 से 30 मई तक नहीं चलेगी। वहीं 08745 गेवरारोड- रायपुर पैसेंजर स्पेशल 14 से 31 मई रद रहेगी। 08861/ 08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन भी बंद करने का निर्णय लिया गया है।

कोरोना की पहली लहर में लगभग सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। जब स्थिति सामान्य हुई तब आवश्यकतानुसार ट्रेनें शुरू की गई। रायपुर- गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल और गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर का पटरी पर आने में करीब एक साल लग गए। पैसेंजर को चालू करने की मांग थी। ट्रेन के पटरी पर आते ही यात्रियों को राहत भी मिली। धीरे- धीरे भीड़ बढ़ने भी लगी थी। लेकिन इसी बीच संक्रमण की दूसरी लहर ने कोहराम बचा दिया।

स्थिति इतनी भयावह हो गई कि स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में सफर करना तो दूर यात्री घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। इन दोनों ट्रेनों की हालत अभी ऐसी हो गई थी कि बामुश्किल पांच से 10 यात्री ही सफर कर रहे थे। पूरी ट्रेन खाली चल रही थी। इससे रेलवे को नुकसान भी हो रहा था। इसे देखते हुए ही रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। 08861 गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल 13 मई को नहीं छूटेगी। इसलिए 14 मई को इस ट्रेन की सुविधा झारसुगुड़ा से भी नहीं मिलेगी।

ये ट्रेनें भी 31 मई तक रद

– 08709 / 08710 रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ।

– 01265/ 01266 जबलपुर- अंबिकापुर स्पेशल एक्सप्रेस ।

Related Articles

Back to top button