ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
उत्तरप्रदेश

डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव से इलाके में तनाव

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में होली के दिन डीजे पर गाना बजने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ते हालात को संभाला। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा इलाके की है। जहां पर मस्जिद के पास दलित समुदाय के लोगों की बस्ती है। होली के दिन दलित समाज के लोग डीजे पर आए फिर गाना बजा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने गाने पर आपत्ति जताते हुए उन पर पथराव कर दिया। फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें दलित समाज के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए। इस बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं दलित समाज के लोग लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button