ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
छत्तीसगढ़

30 मार्च को भिलाई निगम का बजट प्रस्तुत करने पर विपक्ष ने जताया संशय

भिलाई। शहर सरकार 30 मार्च को बजट प्रस्तुत करेगी। 30 अप्रैल को संक्षिप्त चर्चा के बाद एक अप्रैल को बजट लागू हो जाएगा। विपक्ष के बाद बजट पर बहस के लिए कोई अवसर नहीं रह जाएगा। इस बात को लेकर विपक्ष में खासा आक्रोश है। विपक्ष का कहना है कि बजट में ऐसा क्या है जिस पर सत्ता पक्ष चर्चा करने से भाग रहा है।

बता दें कि बीते 21 जनवरी 2021 को शहर सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसलिए वित्तीय वर्ष 2021 में बजट प्रस्तुत नहीं किया जा सका, क्योंकि उस वक्त निगम प्रशासक के हवाले था। आयुक्त के बजट पर भिलाई निगम का काम चलता रहा। इस साल नई शहर सरकार ने कामकाज संभाल लिया है।

पांच जनवरी से शहर सरकार ने बजट पर काम करना शुरू कर दिया था। इसके लिए पार्षदों से सुझाव मांगे गए थे। भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा प्रस्तुत बजट को बीते बुधवार को एमआइसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसे एमआइसी ने सामान्य सभा में रखने की अनुशंसा कर दी है। बजट को लेकर भिलाई निगम सचिवालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। बजट बैठक के पहले 23 मार्च को एमआइसी की बैठक होगी। 25 मार्च को सामान्य सभा तथा 30 मार्च को बजट बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button