ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
मध्यप्रदेश

एक जिला – एक उत्पाद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निर्यात सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा – मंत्री दत्तीगांव

भोपाल : औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-2021 से जनवरी-2022 तक मध्यप्रदेश में 6.44 बिलियन अमेरिकन डॉलर का निर्यात किया जा चुका है तथा वित्तीय वर्ष के अंत तक मध्यप्रदेश का कुल निर्यात 8 बिलियन अमेरिकन डॉलर तक रहने का अनुमान है। प्रदेश में निर्यात प्रोत्साहन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत वर्ष वाणिज्य उत्सव में एमपी ट्रेड पोर्टल तथा एक्सपोर्टस हैल्पलाईन का शुभारंभ किया गया था।  इस माह के प्रारंभ में मध्यप्रदेश ट्रेड प्रमोशन कॉउन्सिल का गठन किया गया। प्रदेश की सरल औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के माध्यम से इस वर्ष निर्यात में 25 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को संबल देने के लिए एक जिला – एक उत्पाद के तहत निर्यात सुविधाओं को विस्तृत किया जाएगा।

मंत्री श्री दत्तीगांव ने आज “मध्यप्रदेश ट्रेड कॉन्फ्रेंस-2022 : कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन एक्सपोर्ट प्रमोशन”  का जहांनुमा पैलेस में शुभारंभ किया। प्रदेश में इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भता की ओर ले जाने के लिये ईईपीसी, इंडिया द्वारा एमपी इण्डस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि., (एमपीआईडीसी) के सहयोग से एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमे एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री जॉन किंग्सले द्वारा फ्लिपकार्ट, ई-बे एवं ईईपीसी इंडिया के साथ एमओयू साइन किये गए।

मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि फ्लिपकार्ट तथा एमपीआईडीसी के मध्य एमओयू से प्रदेश के नवीन उद्यमियों, हस्थशिल्पियों, कारीगरों, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्व-सहायता समूहों को बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही यह मध्यप्रदेश शासन की “एक जिला-एक उत्पाद योजना” चयनित उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ई-बे इंडिया के साथ साझेदारी से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादनों को प्रदर्शित करने, प्रदेश के सामाजिक- आर्थिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के डिजिटलाईजेशन को बढ़ावा मिलेगा। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (ईईपीसी) प्रदेश में इंजीनियरिंग एवं एडवांश मेन्यूफेक्चरिंग उद्योगों के निवेश एवं प्रदेश में उत्पादित इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी, जिससे प्रदेश में रोजगार सृजन होगा।

एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री जॉन किंग्सले ने कहा कि मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन परिषद के गठन से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार हितों और सरकारी निकायों के बीच संबंधों को मजबूत करके प्रदेश के उत्पादों के लिए नया बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में ईईपीसी इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुरंजन गुप्ता, एसईजेड इंदौर के विकास आयुक्त डॉ. एस.के. बंसल, ईईपीसी इंडिया के रीजनल चैयरमेन श्री के.एल. ढींगरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button