Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

सभापति ने संभाली स्टेयरिंग, मेयर बने कंडक्टर, कमिश्नर और MIC मेंबर बने सवारी, यात्रियों को 20 रुपए मिलेगी सुविधा

बिलासपुर: शहरवासियों को मिलेगी सफर में मिलेगी राहत।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना काल के 32 माह बाद फिर से सिटी बस की सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को पूजा-अरर्चना कर हरी झंडी दिखाकर सिटी को रवाना किया गया। इस दौरान सभापति शेख नजीरूद्दीन ने स्टेयरिंग संभालते हुए मेयर को कंडक्टर बनाया और नगर निगम आयुक्त व एमआईसी मेंबर को यात्री बनाकर डिपो तक सैर कराया। यात्रियों को 20 रुपए में सिटी बस की सुविधा मिलेगी। रूट चार्ट तय होने के साथ ही रेट लिस्ट का निर्धारण एक-दो दिन में कर दिया जाएगा।बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के 11 शहरों में 2016 में सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। बिलासपुर में 10 एयर कंडीशन्ड और 40 नान एसी बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया गया। कोरोना का संक्रमण शुरू होते ही 23 मार्च 2020 को लॉक डाउन के दौरान सिटी बसों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया गया। इसके बाद से अब तक सिटी बसें बंद रहीं। सिटी बसों का संचालन ठप होते ही देखरेख के अभाव में 34 सिटी बसें कंडम हो गई। इनकी रिपेयरिंग में अब सोसायटी को 1.85 करोड़ रुपए खर्च करना पड़ रहा है। सिटी बस के संचालन के लिए नगरीय प्रशासन सचिव ने 4 अप्रैल को सभी निकायों को निर्देशित किया था।सिटी बस चलाते नजर आए सभापति शेख नजरूद्दीन।विधि-विधान से पूजा कर दिखाई हरी झंडीपब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के शासन के आदेश पर अमल करते हुए जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने सोमवार से सिटी बसों के संचालन किया गया। सिटी बसों का संचालन शुरू करने के लिए कोनी स्थित सिटी बस टर्मिनल में महापौर रामशरण यादव ने विधि विधान से पूजा आराधन कर सिटी बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इन रूटों पर आज से शुरू होगी सिटी बससोसायटी के नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि सिटी बसों का संचालन एक साथ 7 रूटों पर किया गया। पहले दिन सभी बसें दो फेरे लगाएंगी। जिन रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है, उनमें बिलासपुर से रतनपुर, कोटा, मल्हार, तखतपुर, बिल्हा शामिल हैं। यात्रियों को सरकंडा के नूतन चौक से रेलवे स्टेशन तक मात्र 20 रुपए में सफर की सुविधा मिलेगी। इसी तरह बाकी के रूट के लिए भी रेट लिस्ट का निर्धारण किया जा रहा है।सिटी बस को हरी झंडी दिखाने से पहले की पूजा-अर्चना।एयरपोर्ट के लिए मिलेगी एसी बस की सुविधामहापौर रामशरण यादव ने बताया कि बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा के लिए बिलासपुर से सिटी बस सेवा शीघ्र शुरू की जाएगी। यह फ्लाइट के बोडिंग टाइम से घंटे भर पहले पहुंचेगी। सोमवार से 7 रूटों पर सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद जैसे-जैसे सिटी बसें तैयार होती जाएंगी उन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। ठेका कंपनी को 45 दिनों के अंदर सभी 50 बसों का संचालन करने कहा गया है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें