ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

वीर सावरकर की बायोपिक में रणदीप हुड्डा निभाएंगे शीर्षक किरदार

सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर बॉलीवुड से एक अहम खबर आ रही है। अभिनेता रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक स्वातंत्र्य वीर सावरकर में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं, जबकि निर्माताओं में आनंद पंडित और संदीप सिंह शामिल हैं। रणदीप ने इस किरदार में अपने लुक की पहली झलक सोशल मीडिया में साझा की है।

बायोपिक फिल्म वीर सावरकर के जीवन की प्रमुख घटनाओं को कवर करेगी। इसकी शूटिंग इसी साल जून में शुरू हो जाएगी। फिल्म को लंदन, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा।

रणदीप हुड्डा ने इस किरदार के लिए चुने जाने पर कहा- “ऐसे कई नायक हैं, जिन्होंने हमें हमारी स्वतंत्रता दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है। हालांकि, सभी को उनका हक नहीं मिला है। विनायक दामोदर सावरकर इन गुमनाम नायकों में सबसे गलत समझे जाने वाले और प्रभावशाली हैं और उनकी कहानी जरूर बताई जानी चाहिए। स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए ‘सरबजीत’ के बाद संदीप के साथ काम करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। इसे निभाना एक चुनौती होगी।”

निर्देशक महेश वी मांजरेकर कहते हैं, “यह उन कहानियों को बताने का सही समय है, जिन्हें हमने नजरअंदाज किया था। स्वातंत्र्य वीर सावरकर एक ऐसा सिनेमा होगा, जो हमें अपने इतिहास को फिर से देखने के लिए मजबूर करेगा। मैं संदीप सिंह के साथ काम करना चाहता था और मुझे खुशी है कि हम इस फिल्म को एक साथ कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button