ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
छत्तीसगढ़

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आ रहे हैं रायपुर

रायपुर। गहलोत यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान गहलोत अपने राज्य के बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की मांग कर सकते हैं।

मामला सरगुजा स्थित परसा कोल ब्लॉक काहे जो हाथी रिजर्व क्षेत्र का हिस्सा है। इस वजह से राज्य सरकार यहां कोयला खदानन की अनुमति नहीं दे रही है।

मामला विवादित है इस वजह से इस मुलाकात को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। हालांकि राजस्थान सरकार की तरफ से गहलोत के दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से इस बैठक की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक दोपहर 2:00 बजे होनी है। उसके बाद गहलोत शाम 5:00 बजे जयपुर लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज शाम मुंबई के दौरे पर जा रहे हैं। जहां वे शनिवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि केंद्र सरकार ने राजस्थान राज्य विद्युत निगम को छत्तीसगढ़ स्थित परसों कोल ब्लॉक का आवंटन किया है यह कोल ब्लॉक सरगुजा के घने वन क्षेत्र में है । स्थानीय आदिवासी भी इसका विरोध कर रहे हैं। आदिवासी कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं वे इसके विरोध में राजधानी तक पैदल मार्च कर चुके हैं। वही राजस्थान सरकार कोयला खनन शुरू नहीं होने की स्थिति में राज्य में बिजली उत्पादन प्रभावित होने की बात कह रही हैं। इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिख चुके हैं।

Related Articles

Back to top button