ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

ओपी राजभर की खामोशी खड़े कर रही सवाल

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन की हार के बाद से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के अगले कदम को लेकर अटकलें लग रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ लड़कर मंत्री बने राजभर को इस बार सपा की जीत से ‘अच्छे दिनों’ की उम्मीद थी। लेकिन चुनावी नतीजों से मिली निराशा के बाद से माना जा रहा है कि राजभर एक बार फिर पलटी मारकर भाजपा सरकार में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों दिल्ली में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात को लेकर भी खबर आई थी। राजभर ने मुलाकात की खबरों को भले ही खारिज कर दिया, लेकिन जिस तरह होली के पहले से ही वह चुप्पी साधे हुए हैं, उससे एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि क्या यह रंग बदलने के संकेत हैं? पिछले करीब 9 दिनों से ओपी राजभर सुर्खियों से पूरी तरह गायब हैं। वह ना सिर्फ मीडिया से दूर हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कुछ बधाई संदेशों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तस्वीरों के अलावा वह ट्विटर-फेसबुक पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। दरअसल, सवालों को बल इसलिए भी मिला है क्योंकि राजभर इस तरह चुप्पी साधे हुए राजनीति करने को लेकर नहीं जाने जाते हैं। वह बेहद मुखर रहने वाले नेता हैं और विपक्ष पर लगातार निशाना साधने में आगे रहते हैं। लेकिन जिस तरह पिछले कुछ दिनों में उन्होंने योगी सरकार और भाजपा को लेकर एक भी शब्द नहीं कहा है, उसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या चुनाव में तीखी बयानबाजी करने वाले राजभर अब माहौल को साजगार बनाने में जुट गए हैं विधानसभा चुनाव में 6 सीटें जीतने वाले राजभर ने पूर्वांचल की कई सीटों पर भाजपा को नुकसान पहुंचाया है। माना जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी उन्हें अपने पाले में लाकर इस नुकसान की भरपाई सुनिश्चित कर लेना चाहती है। तमाम कड़वाहट के बावजूद बीजेपी ने राजभर के लिए दरवाजे खुले रखे हैं। यही वजह है कि राजभर के अच्छे दोस्त और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने खुलकर कहा था कि राजभर को बीजेपी के साथ आ जाना चाहिए, बीजेपी ही उनके समाज का भला कर सकती है।

Related Articles

Back to top button