Breaking
Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग प्रज्वल रेवन्ना मामले में नया मोड़, क्या इस जगह वीडियो हुए थे शूट? ड्राइवर लापता कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को उतारकर राहुल बनाम स्मृति के नैरेटिव को बदल दिया है? कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग

बेटी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

शिक्षक का व्यवहार अच्छा था। पड़ोस में कभी उसका किसी के साथ विवाद नहीं हुआ। घटना को लेकर पड़ोसी हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि जरूर शिक्षक के दिल को बेटी की किसी बात से बड़ी चोट पहुंची होगी, तभी उसने बेटी को मारने के बाद खुद जान दे दी। इधर, पत्नी ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर लाइसेंसी रायफल से बेटी की हत्या करने के बाद खुद गोली मार लेने का आरोप लगाया है।

22 वर्षों से रह रहे थे नरेंद्र सिंह

शिक्षक नरेंद्र सिंह यादव करीब 22 साल से आवास विकास कालोनी में मकान बनाकर रह रहे थे। इस दौरान उनका कभी किसी पड़ोसी से कोई विवाद नहीं हुआ। कभी किसी से किसी बात पर कुछ मनमुटाव हुआ भी, तो आपस में बैठकर सुलझा लिया। बेटी की हत्या करने के बाद खुद अपनी भी जान देने वाले शिक्षक के सद्व्यवहार की चर्चा पड़ोसियों में देखी गई। वह घटना को लेकर हतप्रभ थे। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि नरेंद्र सिंह यादव इतना कठोर कदम उठा सकते हैं। खुलकर तो कोई कुछ कहने को तैयार नहीं था, मगर दबी जुबान से यही कह रहे थे कि जरूर बेटी की किसी करतूत से शिक्षक को दिल को जबरदस्त ठेस पहुंची होगी, तभी उन्होंने इतना जघन्य कदम उठाया है।

पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

पत्नी शशि प्रभा ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पति स्कूल से जल्दी घर आ गए। इसके बाद जब उनकी बेटी अपने विद्यालय से लौटी तो वह उसे देखते ही आगबबूला हो गए। उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। इससे उनके हाथ में चोट आ गई।

पति ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से बेटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मार ली। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मृतक नरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है।

पत्नी की तहरीर पर मृतक शिक्षक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन पर बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मुकदमे की विवेचना कराई जाएगी। वीरेंद्र प्रताप गिरि, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर

 

Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |     प्रज्वल रेवन्ना मामले में नया मोड़, क्या इस जगह वीडियो हुए थे शूट? ड्राइवर लापता     |     कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को उतारकर राहुल बनाम स्मृति के नैरेटिव को बदल दिया है?     |     कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल     |     उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |     प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें